आगरालीक्स…Breaking.. आगरा में दिनदहाड़े कॉलोनी में युवती और उसकी प्रेमिका की हत्या, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो के लिए क्लिक करें।woman&herlover#murderagra#agranewsupate.
पुलिस के अनुसार, पूजा निवासी ब्रहापुरी कॉलोनी सुशील नगर से मिलने के लिए उसका प्रेमी शिवम आया था। घर में पूजा को शिवम के साथ पूजा के पति गौरव और उसके परिवार के लोगों ने दोनों को साथ देख लिया। परिजनों ने पूजा और शिवम को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शिवम भागने लगा तो उसे सड़क पर पकड़ लिया और पीट पीट कर हत्या कर दी।
सात साल पहले हुई थी शादी, पूजा और शिवम के बीच प्रेम संबंध
पूजा की शादी गौरव से सात वर्ष पहले हुई थी।पूजा का मायका सैंया के गांव खेड़िया का है। उसका पति गौरव अछनेरा का रहने वाला है और अभी सुशील नगर में ब्रहापुरी कॉलोनी में रह रहा था। उसके पड़ोस में ही शिवम सिसोदिया पुत्र हरवीर सिंह सिसोदिया रहता है। गौरव का शिवम दूर का रिश्तेदार है, इसलिए शिवम का गौरव के घर में आना जाना था। इस दौरान शिवम और पूजा के बीच प्रेम संबंध हो गए। शिवम और गौरव चांदी का काम करते हैं।
तीन को हिरासत में लिया
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि हत्या के आरोप में पूजा के पति, देवर और ससुर को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से आला कत्ल भी बरामद किया गया है।