आगरालीक्स ....आगरा के पांच डॉक्टर मुकदमे के लिए कोर्ट में तलब, कमला नगर निवासी युवक ने पत्नी का इलाज न करने से मौत के आरोप लगाए हैं।

आगरा के कमला नगर निवासी राजेंद्र गुप्ता ने मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें आरोप लगाए हैं कि तीन अप्रैल 2020 को पत्नी निर्मला गुप्ता की तबीयत खराब होने पर डॉ. सुभाष चंद्र गुप्ता को फोन किया, वहां से डॉ. एसएन यादव ने दवाईयां देने व देखभाल करने के लिए कहा, चार अप्रैल को सुबह पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर वे डॉ. सुभाष चंद्र गुप्ता के अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉ. मंजू गुप्ता ने दो हजार रुपये इमरजेंसी फीस के रुप में जमा कराई। इलाज करने से मना करने का आरोप राजेंद्र गुप्ता का आरोप है कि इमरजेंसी फीस दो हजार रुपये जमा करने पर रसीद देने के लिए कहा, इस पर डॉक्टर भड़क गए और इलाज करने से मना कर दिया। डॉ. मंजू गुप्ता ने पुष्पांजलि अस्पताल रेफर कर दिया, पुष्पांजलि अस्पताल ले गए तो भर्ती करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद श्री पारस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां आईसीयू में भर्ती कराने की कहकर 16 हजार रुपये की दवाएं मंगवा ली, वह दवाएं लेकर आए कुछ देर बाद हॉस्पिटल संचालक डॉ. अरिंजय जैन ने म्रत घोषित कर दिया। आरोप है कि समय से इलाज मिल जाता तो उनकी पत्नी बच जाती। 21 जुलाई को कोर्ट में पेश होने के आदेश इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अमित कुमार ने डॉ. सुभाष चंद्र गुप्ता, डॉ. मंजू गुप्ता, डॉ. एसएन यादव, डॉ. उपेंद्र सिंह व श्री पारस हॉस्पिटल के संचालक अरिंजय जैन, अस्पताल के कर्मचारी सुशील त्यागी को तलब किया है। डॉक्टरों को सुनवाई को 21 जुलाई को पेश होने के आदेश दिए हैं।