आगरालीक्स…. ट्रेन के टॉयलेट में बंद थे युवक युवती, आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही आरपीएफ ने बमुश्किल टॉयलेट का गेट खुलवाया, अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए।

आरपीएफ आगरा कैंट स्टेशन के इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी के अनुसार, जबलपुर से आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस धौलपुर पर पहुंची। धौलपुर पर कोच डी 1 के यात्रियों ने सूचना दी कि युवक युवती टॉयलेट में काफी देर से हैं और गेट नहीं खोल रहे हैं। धौलपुर से आगरा के बीच यात्रियों ने टॉयलेट का गेट खुलवाने के प्रयास किए लेकिन गेट नहीं खुला।
गेट खोलते ही दंग रह गए लोग
ट्रेन धौलपुर से आगरा के लिए रवाना हुई। आगरा कैंट जीआरपी को सूचना दी गई। जजीआरपी की टीम अलर्ट हो गई। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचे ही डी 1 कोच में आरपीएफ की टीम पहुंची और टॉयलेट का गेट खुलवाया। ट्रेन के अंदर युवक और युवती बेहोशी के हालात में थे, दोनों ने अपने हाथ की नसें काटने की कोशिश की थी, उनके हाथ से खून निकल रहा था। दोनों को रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां से एसएन रेफर कर दिया गया।
परिजनों को दी गई सूचना
युवक ने अपना नाम राजीव निवासी भागलपुर थाना बोधगया बिहार बताया और युवती नरसिंहपुरा मध्य प्रदेश की रहने वाली है। युवती के परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।