आगरालीक्स…आगरा में व्यापक रूप से चला अतिक्रमण हटाने का अभियान. सिकंदरा—बोदला रोड स्थित कारगिल पेट्रोल पंप और नाई की मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर…
सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद आगरा में व्यापक रूप से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाया जा रहा है. शहर से लेकर देहात तक अतिक्रमण पर बुलडोजर चल रहा है. पुलिस व प्रशासन की टीम के अलावा नगर निगम की टीम द्वारा भी लगातार आगरा में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. शनिवार को आगरा नगर निगम और तहसील की टीम द्वारा नाई की मंडी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटवाए गए और चालान किए गए. इस दौरान नामी अस्पताल और कार शोरूम के भी चालान काटे गए. कई जगह नोकझोंक भी हुई लेकिन किसी की न चली. वहीं सिकंदरा—बोदला रोड स्थित कारगिल चौराहा पर भी पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया. इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
दो दिनपहले ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की टीम ने चेतावनी दी थी जिसके बाद से लगातार एक्शन लिया जा रहा है. इस दौरान फुटपाथ पर रखी गाड़ियों के चालान किए गए व अवैध रूप से रखे खोखों को भी हटाया गया. टीम द्वारा पॉलिथिन के खिलाफ भी अभियान चलाया गया और पॉलिथिन रखने वालों के भी चालान काटे गए.