आगरालीक्स….. आगरा की पॉश कॉलोनी की छात्रा के साथ फेसबुक फ्रेंड ने होटल में रेप किया, इसके बाद छात्रा के ब्वायफ्रेंड ने भी उसके साथ रेप किया। पुलिस ने छात्रा के फेसबुक फ्रेंड और ब्वाय फ्रेंड को जेल भेज दिया है।

आगरा के कमला नगर क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की छात्रा 24 मई को अपने घर से बाजार जाने के लिए गई थी, इसके बाद वापस नहीं आई। परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल से लोकेशन ट्रेस की तो एटा मिली, पुलिस ने छात्रा को 27 मई को एटा से बरामद कर लिया।
होटल में फेसबुक फ्रेंड ने किया रेप
छात्रा ने पूछताछ में बताया कि जयपुर के फागी थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप से छात्रा की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, एक दूसरे से मोबाइल पर बात होने लगी। 24 मई को फेसबुक फ्रेंड उसे अपने साथ जयपुर ले गया। वहां एक होटल में उसे रखा और उसके साथ रेप किया। इसके बाद बस से आगरा भेज दिया।
आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद किया रेप
छात्रा बस से आगरा आ रही थी, छात्रा की एटा निवासी हर्षित मिश्रा से दोस्ती थी वह उसका ब्वाय फ्रेंड था। वह उसे अपने साथ एटा ले गया, वहां के आर्य समाज मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। इसके बाद छात्रा के साथ रेप किया। थानाध्यक्ष विपिन गौतम ने बताया कि हर्षित मिश्रा और कुलदीप सिंह दोनों को जेल भेज दिया गया है।
सांकेतिक फोटो