आगरालीक्स…आगरा में आर्मी 509 वर्कशॉप के पास रखा दस लाख रुपये का तार चोरी. दिल्ली में दो लाख रुपये में जाकर बेच आए. पुलिस ने आज 7 बदमाश पकड़े.
आगरा की थाना सदर पुलिस ने चोरी में वांछित चल रहे सात बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से एक लाख 40 हजार रुपये कैश, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस मय 315 बोर तमंचा के साथ पकड़ा है. बता दें कि 25 मई को थाना सदर में तहरीर दी गई कि मैसर्स जीवन कुमार मित्तल नाम की फर्म है, जो आर्मी की ठेकेदारी का कार्य करती है. इस कंपनी का थाना सदर में आर्मी अस्पताल में पावर हाउस बनाने का ठेका चल रहा है, इसके लिए दो एचडी केबल साइज 120 गुणा 3 के दो ड्रम मेक ग्लोस्टर आए थे. इनकी लंबाई 504 मीटर प्रत्येक व वजन 5 टन प्रत्येक था. यह तार ग्वालियर रोड पर आर्मी डबल गेट के बाहर आर्मी 509 वर्कशॉप े पास रखे थे. 16 मई को सुबह चौधरी क्रेन मालिक ने अपने दो ड्राइवर की मदद से अपनी क्रेन से कैंटर में येतार चुरा ले गए हैं, जिसकी वीडियो फुटेज भी है.

पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. आज थाना पुलिस को रोहता पर चैकिंग के दौरान सूचना मिली कि घटना में शामिल लोग शमसाबाद रोड पर बने खण्डहरनुमा कमरे में हैं तथा चोरी की केबल को बेचने से पहले रुपयों का आपस में बंटरबारा कर रहे हैं और पास में आईसर कैंटर खड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर यहां से सात बदमाशों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस को पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि हमारे व हमारे अन्य दो साथियों अली निवासी हाथरस और मुकेश निवासी बुलंदशहर द्वारा चोरी की गई थी. केबिल की एल्युमीनियम वजह लगभग 400 किलो था को दिल्ली में कबाड़ी बाजार पैठ में अंजान व्यापारी को बेच आए. 2 लाख 10 हजार रुपये में तार बिका. इसमें से 70 हजार रुपये अली व मुकेश लेकर चले गए. शेष एक लाख 40 हजार रुपये का आज हम सातों बंटबारा करने वाले थे.
पकड़े गए बदमाशों के नाम
बदन सिंह चाहर
भूपेंद्र
सतेंद्र
दयाशंकर
भूमेंद्र कुमार यादव
दिनेश
फरीद