आगरालीक्स…आगरा में माता अहिल्याबाई होलकर जयंती पर हुई निबंध प्रतियोगिता. धनगर समाज समिति द्वारा मनाया जा रहा है तीन दिवसीय जयंती समारोह…
धनगर समाज समिति खंदारी आगरा द्वारा तीन दिवसीय माता अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह सर्वोदय केंद्र खंदारी पर मनाया जा रहा है. समारोह के पहले दिन आज सुबह ”मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन परिचय” पर निबंध प्रतियोगिता हुई. भूप सिंह धनगर और डॉ. राजेंद्र मिलन द्वारा मातेश्वरी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया गया.

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सनी धनगर एवं आरती धनगर ने प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर वंशिका और जया धनगर को मिला. तीसरे स्थान पर हर्षित और अंजना रहे. पुरस्कार वितरण शिशुपाल सिंह धनगर और नरेंद्र पाल सिंह एवं अरुण ने किया. समारोह में कृष्ण धनगर, रघुराज सिंह, राकेश धनगर, हिमांशु धनगर, नरेश धनगर, जीतू धनगर, रज्जू धनगर आदि की उपस्थिति रही.