आगरालीक्स…. आगरा में दो दिन क्रिकेटरों का जमावड़ा लगेगा, आलराउंडर दीपक चाहर की एक जून को आगरा के सितारा होटल में शादी है। 60 क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है, रिसेप्शन होगा #deepakjayaweddingagra#cricketerfeepakfiance#marriage#
आगरा में दो दिन क्रिकेटरों का जमावड़ा लगेगा, आलराउंडर दीपक चाहर की एक जून को आगरा के सितारा होटल में शादी है। 60 क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है, दिल्ली की इवेंट कंपनी तैयारी में जुटी है। शादी के बाद रिसेप्शन तीन जून को होगा, रिसेप्शन के लिए दिल्ली के होटल आईटीसी मौर्या के बैंक्वेट हाल कमल महल में तीन जून को होगा।

आगरा के वायु विहार के रहने वाले आलराउंडर दीपक चाहर एक जून को मंगेतर दिल्ली निवासी जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेंगे। शादी आगरा में हो रही है, इसके लिए फतेहाबाद रोड के सितारा होटल को चुना गया है और सीमित लोगों को ही शादी के लिए आमंत्रित किया गया है।
कल से शुरू हो जाएंगी शादी की रस्में
क्रिकेटर दीपक चाहर की शादी बुधवार एक जून को होगी, शादी की रस्में कल यानी 31 मई मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के सितारा होटल में मंगलवार शाम छह जे से मेहंदी और रात नौ बजे से संगीत की रस्म होगी। वहीं, बुधवार को सुबह 10 बजे हल्दी और रात नौ बजे वैवाहिक समारोह होगा।
रिसेप्शन में शामिल होंगे क्रिकेटर
दीपक चाहर की एक जून को आगरा में शादी होगी और तीन जून को दिल्ली में रिसेप्शन है, अधिकांश क्रिकेटर तीन जून को दिल्ली में शामिल होंगे। शादी में 60 क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है।