आगरालीक्स…आगरा में आज फिर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. 44 डिग्री सेल्सियस की गर्मी का है ये सप्ताह. जानिए मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में दो दिन की गर्मी से राहत के बाद गर्मी ने फिर से तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. मंगलवार को फिर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. सुबह से ही सूरज की तेज किरणों के आगे एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. दोपहर के समय भी धूप का प्रभाव काफी तेज था. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले सप्ताह में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंच सकता है. बारिश की फिलहाल इस सप्ताह कोई उम्मीद मौसम विभाग ने नहीं जताई है.