आगरालीक्स…आगरा में विकलांग, विधवा, तलाकशुदा एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह 10 जून को है. चेतना सेवा समिति की और से किया जा रहा कार्यक्रम
चेतना सेवा समिति के तत्वाधान में सर्वजातीय अंतर्जातीय विकलांग, विधवा, तलाकशुदा एवम् निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह माथुर वैश्य महासभा भवन पचकुएया पर आयोजित किया जाएगा. सामूहिक विवाह मे कन्या पक्ष को उसके घर बसाने के अनेक उपहार भी उपलब्ध कराए जाएंगे. जयमाला परिग्रहण संस्कार एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की जाएगी. सभी विवाह सामूहिक रूप से एक ही दिन में सम्पन्न होंगे. विवाह के अवसर पर नगर के नागरिकों द्वारा आशीर्वाद दिया जाएगा. समिति के संस्थापक अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल ने विवाह योग्य युवक एवम् युवतियों से अपील की है कि संजय पैलेस स्थित कार्यालय में आ कर अपने मन पसंद वर वधू का चयन कर सकते है. उन अभिभावकों से भी अपील की है जिन्होंने स्वयं जोड़े बना लिए हैं लेकिन असहाय गरीबी होने के कारण शादी नहीं कर पा रहे. वे भी सामूहिक विवाह हेतु पंजीकरण करा सकेंगे.

उनहोंने बताया कि कोविड 19 महामारी के समय में आर्थिक स्थिति से परेशान अभिभावक घर से शादी करने के इच्छुक जन भी पंजीकरण करा सकते है. उनको गृहस्थी का सामान शादी से 1 या 2 दिन पूर्व विवाह स्थल पर भेज दिया जाएगा. पंजीकरण केंद्र चेतना सेवा समिति ब्लॉक नंबर 10 द्वितीय तल कक्ष 16 कपड़ा मार्केट संजय पैलेस बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे आगरा पर होगा. अधिक जानकारी के लिए 9412372669 सत्यप्रकाश जायसवाल से संपर्क करे. उक्त सभा संजय पैलेस स्थित कार्यालय में किया गया. सभा में राम प्रकाश,हिमांशु अनिल जायसवाल, संजीव गुप्ता,ब्रज भोग, मोहन लाल अग्रवाल,अनीता वर्मा, समिति मुख्य प्रभारी अनामिका मिश्रा मौजूद रहीं.