आगरालीक्स …आगरा की आठ फैक्ट्री का लखनऊ में होने जा रही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 में पीएम नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। आगरा के होटल होली डे इन में प्रोग्राम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। #agranews# #stonemancraft# Factory#

आगरा में सीपीवीसी पाइप्स की नुनिहाई स्थित फैक्ट्र, बाह में 40 एकड़ में बन रहे 15 मेगावाट के सोलर पार्क,कपड़ा फैक्ट्री और खाद्य प्रसंस्करण की इकाई का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही आगरा के गोकुलपुरा निवासी हस्तशिल्प निर्यातक रजत अस्थाना की स्टोनमैन क्राफ्ट की अमरोहा स्थित फैक्ट्री का भी शुभारंभ होगा, वैसे स्टोनमैन क्राफ्ट की एक फैक्ट्री आगरा के अछनेरा में भी खुलनी है लेकिन टीटीजेड के प्रतिबंध के तहत अभी फैक्ट्री नहीं खुली है। इसमें 150 करोड. का निवेश किया गया है। बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
आगरा के कारोबारी भी होंगे शामिल
लखनऊ में होने जा रही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 के कार्यक्रम में आगरा के कारोबारियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही आगरा के होटल होलीडे इन में कार्यक्रम का सुबह 10.30 बजे से लाइव प्रसारण होगा,इसमें स्थानयी कारोबारी शामिल होंगे।