आगरालीक्स…आगरा का बिल्डर 17 करोड़ रुपये की बकाएदारी में किया गया गिरफ्तार. करोड़ों रुपये की जमीन पहले ही हो चुकी है कुर्क…पढ़ें पूरा मामला
आगरा की सदर तहसील टीम ने शुक्रवार को शहर में बड़ी कार्रवाई की. टीम ने कई दिनों से लापता चल रहे जाने—मासने बिल्डर जितेंद्र मंगला को अरेस्ट कर लिया है. उन पर 17 करोड़ रुपये की सरकारी बकाएदारी है. बताया जाता है कि इससे पहले जितेंद्र मंगला पर रेरा ने रिकवरी वारंट निकाले थे.

जितेंद्र मंगला के कई प्रोजेक्ट शहर में
बता दें कि जितेंद्र मंगला आगरा का जाना—माना बिल्डर है. वह प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के मालिक है और उन्होंने मार्केट में मंगलम एस्टेट, मंगलम शिला जैसे कई प्रोजेक्ट दिए हैं. कुछ समय से जितेंद्र मंगला की आर्थिक स्थिति खराब हो गई. इन पर सरकारी ही नहीं बल्कि निजी स्तर पर भी भारी भरकम देनदारी है. चर्चाएं तो ऐसी भी है कि बिल्डर ने एक ही प्रॉपर्टी के कई सौंदे कर दिए. बता दें इससे पहले सदर तहसील की टीम ने सिकंदरा के मोहम्मदपुर में भी इसकी करोड़ों रुपयों की जमीन को कुर्क किया था.