Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Wife saw officer husband with girlfriend, created ruckus on the road itself…#agranews
टॉप न्यूज़​क्राइम

Wife saw officer husband with girlfriend, created ruckus on the road itself…#agranews

115

आगरालीक्स….अधिकारी पति को सिपाही प्रेमिका के साथ देखा तो ति​लमिला उठी पत्नी. दोनों को पकड़कर ले गई थाने. तीन महीने पहले हुई थी शादी..पत्नी ने अब रहने से किया इनकार…इस तरह मामला सुलझा….

यूपी के एटा जिले में पति—पत्नी और वो का मामला सामने आया है. यहां तीन महीने पहले हुई महिला ने अपने ग्राम विकास अधिकारी पति को उसकी सिपाही प्रेमिका के साथ कार में बैठे देख लिया. इस पर तिलमिलाई पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर सड़क पर ही हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया. इतना ही नहीं पत्नी दोनों को पकड़कर कोतवाली देहात लेकर पहुंच गई. थाने में रात पर आरोप प्रत्यारोप चले लेकिन मामला नहीं सुलझा. आज सुबह राजनैतिक दल के एक व्यक्ति ने मामले को शांत कराया. पत्नी ने पति के साथ रहने से बिल्कुल इनकार कर दिया जिसके बाद रुपये लेकर फैसला होने की चर्चा सामने आई है.

ये है पूरा मामला
एटा शहर के रहने वाले ग्राम विकास अधिकारी की तीन माह पहले नगर पालिका क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ शादी हुई है. ग्राम विकास अधिकारी की शादी से पहले उसकी बातचीत इलाहाबाद में तैनात एक महिला आरक्षी से भी चल रही थी. लेकिन गुरुवार को पत्नी ने अपने ग्राम विकास अधिकारी पति को महिला सिपाही के साथ हाईवे बाईपास पर कार में घूमते हुए देख लिया. पत्नी ने अपने पिता के साथ दोनों को पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया. अधिकारी और उसकी प्रेमिका को पकड़कर कोतवाली देहात लाया गया जहां रातभर पत्नी ने जमकर हंगामा किया. समझौते के दौरान भी थाना स्तर से मामला नहीं निपट पाया.

सुबह एक राजनीतिक दल के व्यक्ति् के पास पहुंच गया. दोनों एकत्रित होकर वहां पहुंच गए. पत्नी के लगातार पति के साथ न रहने की बात पर मामला रुपये लेकर निपटाने की बात पर आ गया. बताया जाता है कि 40 लाख रुपये में फैसला होने की बात तय हुई. वहीं थाना प्रभारी कोतवाली का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से कोई भी तहरीर नहीं आई है, इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!