आगरालीक्स …..आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में बीफार्मा के छात्र एमबीए संकाय में छात्राओं के बाथरूम में घुसे, मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज। #agranews# #anandengineeringcollege# #beatup# #studentfir#
आगरा के हाईवे स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में दोपहर दो बजे बीकार्मा के तीन छात्र एमबीए संकाय परिसर में घुस आए। उन्हें एमबीए के छात्रों ने टोका, आरोप है कि बीफार्मा के छात्रों ने एमबीए के छात्र वैष्णव की पिटाई लगा दी, छात्राओं ने वैष्णव को बचाया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। यह देख एमबीए के छात्र एकजुट हो गए।

छात्राओं के बाथरूम में घुस गए बीफार्मा के छात्र
एमबीए के छात्रों के एकजुट होने पर बीफार्मा के तीनों छात्र एमबीए संकाय में छात्राओं की बाथरूम में घुस गए। एमबीए के छात्र उन्हें पकड़ने के लिए भागे, इससे पहले ही बीफार्मा के छात्र वहां से भाग गए।
बीफार्मा के तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले में थाना सिकंदरा में बीफार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्र निखिल यादव, निशांत चंद्रा और डीफार्मा के छात्र वरुण यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि तीनों छात्रों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
कॉलेज प्रबंधन का यह है कहना
इस मामले में शारदा ग्रुप के डिवीजनल मैनेजर गौरव सोनभद्र का मीडिया से कहना है कि तीनों आरोपी छात्रों के खिलाफ पूर्व में भी निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। माफीनामा लिखकर दिया था इसलिए परीक्षा में शामिल कर लिया गया। ये छात्र गांव अरसेना के कुछ युवकों के साथ मिलकर रंगबाजी करते हैं।