आगरालीक्स …..आगरा में मौसम विभाग का 5 जून तक के लिए अलर्ट, आज रिकॉर्ड 46 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, दो दिन तक चलेगी लू। #agraweather4thjune2022# agraforecast# #agranews#
आगरा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को भी सुबह से गर्मी है और लोग परेशान हैं। तापमान भी बढ़ रहा है। दिन का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा।

9 जून तक गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में नौ जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
04-Jun 29.0 46.0 Heat Wave
05-Jun 30.0 46.0 Heat Wave
06-Jun 30.0 45.0 Mainly Clear sky
07-Jun 29.0 45.0 Mainly Clear sky
08-Jun 29.0 45.0 Mainly Clear sky
09-Jun 29.0 45.0 Mainly Clear sky