आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना के केस तीन दिन बाद दोबारा मिले, जानें आज कितने केस मिले।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आगरा में कोरोना का एक नया केस मिला है। तीन दिन बाद कोरोना का कोई नया केस सामने आया है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित एक मरीज ठीक भी हुआ है।
कोरोना के चार एक्टिव केस
आगरा में कोरोना का एक केस मिला है और एक मरीज ठीक हुआ है। इससे कोरोना के एक्टिव केस चार हैं, चारों मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है।