आगरालीक्स.. आगरा के आंबेडकर विवि में बीए, बीएससी, बीकॉम पाठ्यक्रमों के प्रथम 3 वर्ष के ग्रेडिंग प्रणाली लागू, विद्या परिषद की बैठक में लिए गए कई निर्णय.

आगरा में शनिवार को आंबेडकर विवि में कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठककी अध्यक्षता में विद्या परिषद की हुई।
विद्या परिषद द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बीए बीएससी बीकॉम पाठ्यक्रमों के प्रथम 3 वर्ष हेतु शासन द्वारा तैयार की गई ग्रेडिंग प्रणाली को लागू करने पर सहमति दे दी, साथ ही स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों की ग्रेडिंग प्रणाली को भी विश्वविद्यालय द्वारा अनुमति दे दी गई। स्नातकोत्तर स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किए जाने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए पाठ्यक्रमों को , उनके अध्यादेशों और उनकी परीक्षा प्रणाली को विद्या परिषद द्वारा अंगीकार कर लिया गया है ।
इन पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 से प्रवेश प्रारंभ किया जाएगा ।
छह महीने तक जमा कर सकेंगे शोध प्रबंध
एक महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया है कि जिन शोधार्थियों की शोध प्रबंध जमा करने की समय सीमा 30 जून 2022 को समाप्त हो रही है , उसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्गत पत्र के आधार पर 6 माह के लिए विस्तारित कर दिया गया है ।
ऐसे सभी शोधार्थी अब 31 दिसंबर 2022 तक अपना शोध प्रबंध जमा करा सकेंगे ।
साथ ही इस अवधि में छपे हुए उनके शोध पत्र भी मान्य होंगे ।
विद्या परिषद में आवासीय इकाई के विभिन्न विभागों द्वारा आहूत कराई गई विभागीय अध्ययन समितियों की संस्तुतियों को भी अनुमोदन प्रदान किया गया ।
विश्वविद्यालय की आवासीय इकाई में आगामी सत्र से ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम लागू किए जाने के प्रस्ताव इन अध्ययन समितियों में पारित किए गए थे ।