Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News:” Agra’s biggest bookie caught by police, case filed against seven in gangster…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra News:” Agra’s biggest bookie caught by police, case filed against seven in gangster…#agranews

145

आगरालीक्स…आगरा का सबसे बड़ा सटोरिया पुलिस ने दबोचा. दिल्ली से किया गिरफ्तार. सात के खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज…

आनलाइन सट्टेबाजी के काम को अंजाम देने वाला आगरा का सबसे बड़ा सटोरिया पुलिस ने दबोचा है. कमला नगर ​स्थित ब्रज धाम फेस वन का रहने वाला अंकुश सिंघल को आगरा पुलिस ने दिल्ली से अरेस्ट किया है. यही नहीं पुलिस ने इसके भाई समेत सात सट्टेबाजों के खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज किया है.

बता दें कि दो महीने पहले कानपुर में आनलाइन सट्टेबाजों का गिरोह पुलिस ने पकड़ा था. कानपुर पुलिस ने 9 सट्टेबाजों को दबोचा था और इनके पास से 45 लाख रुपये कैश, दो टेबलेट , दो नोटपैड और 27 मोबाइल बरामद किए थे. ये लोग प्रोबेट डाट कॉम नाम से संचालित बेवसाइट की आईडी खरीदकर सट्टेबाजी करते थे. पुलिस को इस गिरोह के तार आगरा से जुड़े मिले और इस गिरोह का सरगना अंकुश सिंघल ने इसकी वेबसाइट की फ्रेंचाइजी ली थी. तभी से कानपुर पलिस आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले कमला नगर के इस बुकी के बारे में जानकारी जुटा रही थी. इसके लिए आगरा पुलिस से संपर्क किया गया. एसएसपी आगरा ने भी जल्द कार्रवाई करने और सट्टेबाज सरगना अंकुश को अरेस्ट करने की बात कही थी.

कई सालों से सट्टे का काम करता है अंकुश मंगल
कमला नगर में रहने वाला अंकुश ​मंगल कई सालों से आनलाइन सट्टेबाजी के काम को अंजाम देता आ रहा है. यह आईपीएल और अन्य क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाता था. आनलाइन सट्टेबाजी के लिए इसने कई एप भी बना रखे थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस इसे पकड़ नहीं सकी थी. आगरा में सख्ती बढ़ने पर अंकुश आईपीएल शुरू होने से पहले ही दिल्ली शिफ्ट हो गया था. लेकिन अब ​पुलिस ने दिल्ली से इसे अरेस्ट कर लिया है. थाना न्यू आगरा में इसके भाई सहित सात सटोरियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया गया है.

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
अंकुश मंगल निवासी कमला नगर
राजू उर्फ राजेंद्र निवासी जगनेर
सौरभ अग्रवाल निवासी सुभाष नगर कमला नगर
तरुण खन्ना निवासी सिकंदरा
अंशुल अग्रवाल
संजय कुमार
आशीष उर्फ आशू सिंघल

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!