आगरालीक्स…आगरा की निशु तोमर ने स्टेट लेबल कराटे चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड. अब नेशनल खेलने की तैयारी…वीडियो में देखें क्या कहना है निशु तोमर का…
आगरा के दयालबाग में रहने वाली निशु तोमर ने कराटे की स्टेट लेबल चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतकर शहर का नाम रोशन किया है. दयालबाग की रहने वाली निशु ने लखनऊ में हुई स्टेट लेबल कराटे प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराकर गोल्ड मेडल जीता. निशु ने बताया कि वह घर पर ही रहकर प्रेक्टिस किया करती हैं.अब उनकी निगाह नेशनल लेबल पर नाम रोशन करने का है.
निशु की इस कामयाबी का जश्न पूरे आगरा में है. घर में खुशी का माहौल है. निशु की मां का कहना है कि मेरे भी सपने अब मेरी बेटी पूरा कर रही है, इसके लिए मैं बहुत खुश हूं.