आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड. लगातार 5 दिन से 45 डिग्री सेल्सियस के पार है तापमान. 15 जून तक राहत के कोई आसार नहीं…जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में इस साल गमी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी के कारण हर कोई परेशान हैं. लोगों का कहना है कि ऐसी गर्मी नहीं देखी. इस साल मार्च यानी होली से पहले ही गर्मी के तेवर कड़े हैं. तीन महीने होने आ गए और गर्मी से राहत नहीं मिली है. तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा है. वहीं पिछले पांच दिन से आगरा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में लू चल रही है. आने वाले दो दिन और लू के रहने की संभावना है. इसके बाद भी गर्मी से राहत की कोई खबर नहीं है. 15 जून तक आगरा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रह सकता है.