आगरालीक्स…आगरा में 20 हजार वर्ग गज में बन रही कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर. 14 जून को इस कॉलोनी की है बारी, चलेगा बुलडोजर…
आगरा में अवैध कॉलोनियों पर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा चलाया जा रहा अभियान जारी है. गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने एत्मादपुर मदरा में 20 हजार वर्ग गज में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया. कॉलोनी में बने आफिस, सड़कें, कमरा और बाउंड्री को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया. इस संबंध में सहायक अभियंता अनुराग चौधरी ने बताया कि शकील खान द्वारा अवैध निर्माणाधीन कॉलोनी में प्लॉट काट दिए गए थे. इस कॉलोनी का ले आउट भी स्वीकृत नहीं कराया गया था और प्लॉट बेचे जा रहे थे. नोटिस के बाद भी काम नहीं रुका तो अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को गुरुवारक ो तोड़ दिया गया.

14 जून को इस कॉलोनी पर चलेगा बुलडोजर
इधर एडीए के प्रभारी प्रवर्तन ने नानपुर मोड़ मौजा सहारा फतेहपुर सीकरी रोड शाहगंज वार्ड में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने के लिए फोर्स मांगा है. दो साल पहले कॉलोनी के अवैध निर्माण ध्वस्त कराए गए थे लेकिन अब फिर से यहां नए सिरे से अवैध कॉलोनी बनाई जा रही है. इस पर एडीए द्वारा 14 जून को बुलडोजर चलाया जाएगा.