आगरालीक्स… यूपी स्टेट जोन-1 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में आगरा की बालक और बालिका वर्ग की टीमें चैंपियन बनीं।
अलीगढ़ को हरा कर खिताब पर किया कब्जा

जिला बास्केटबॉल संघ आगरा के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा के प्रांगण में किया गया। बालक वर्ग के फाइनल में आगरा ने अलीगढ़ को 68-20 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में आगरा की बालिकाओं ने अलीगढ़ को 48-17 से हरा कर खिताब जीत कर कब्जा किया।
तीसरा स्थान मथुरा का रहा
अंकों के आधार पर तीसरा स्थान दोनों वर्गों में मथुरा का रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार बालक वर्ग में आगरा के देव राघव एवं बालिका वर्ग में आगरा की संजू यादव को 1100 रुपये दिया गया।
खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी जगबीर सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग, विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप अग्रवाल, जेएस फॉजदार, कैप्टन जीतकर ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।
मैचों में निर्णायक सचिन दत्त जोशी, राहुल सक्सेना, दीपक कुमार, हरेंद्र प्रताप शर्मा, कुलदीप, संतोष यादव, आशीष वर्मा, गगनदीप सिंह, नमनदीप सिंह, राजवीर सिंह, सुधीर हूडडा, मनीष वर्मा अयंत राणा, आलोक कुमार, उमेश साहू थे ।
इस अवसर पर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुधीर नारायण, डॉ. वत्सला प्रभाकर, शीला बहल, रीता कपूर, रीना सिंह, बबीता पाठक, डॉ राजीव फिलिप, विक्रम शुक्ला, हरदीप सिंह हीरा, राजीव सोई, अमिताभ गौतम, डॉ. गरिमा यादव, वीरेंद्र वर्मा, अनुज दीक्षित आदि मौजूद रहे। आभार जिला बास्केटबॉल संघ के महासचिव डॉ. हरिसिंह ने जताया। संचालन आयोजन सचिव रीनेश मित्तल ने किया।
बालक टीम
अमन हुड्डा (कप्तान), वरुण प्रताप (आर्मी स्कूल), वैभव कठपाल तनिष्क (सेंट कानरेड्स), अमित (एफ एस), कन्हैया (आरबीएस), देव, नितिन (सेंट एंड्रयूज), पृथ्वी, भूपेश (गायत्री पब्लिक), कार्तिकेय (सेंट पीटर्स), दीपक (होली पब्लिक) कोच सुधीर हुड्डा, नमन सिंह मैनेजर।
बालिका टीम
संजू (कप्तान), ॠषिता (केंट कॉलेज), वैशाली (जॉन मिल्टन), सेरील, अनन्या, सुहानी (सेंट कॉनरैड्स), सौंदर्य (गायत्री), खुशी (सेंट पैट्रिक्स), कनक नोतनानी, सलोनी शर्मा, सलोनी सिंह, आर्निका (सेंट एंथनी)। कोच मनीष कुमार वर्मा, अभिषेक शर्मा मैनेजर।