आगरालीक्स… आगरा का मौसम तीन दिन बाद बदल जाएगा, दिल्ली में 15 जून से बारिश, जानें आगरा में कब मिलेगी गर्मी से राहत। #agraweatherforecast# #agratodaynews#

आगरा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, तापमान लगातार बढ़ रहा है। लू के थपेड़ों से लोग बीमार हो रहे हैं, बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को भी सुबह से ही गर्मी और लू है, गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
17 जून से बदलेगा मौसम
महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है, दिल्ली में 15 जून से झमाझम बारिश होने की संभावना है लेकिन आगरा में अभी लोग गर्मी से परेशान रहेंगे। 17 जून को मौसम बदलेगा और बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। जून के अंतिम सप्ताह में आगरा में बारिश हो सकती है।
आईएमडी का अनुमान
13-Jun 32.0 45.0 Heat Wave
14-Jun 32.0 45.0 Mainly Clear sky
15-Jun 32.0 43.0 Mainly Clear sky
16-Jun 31.0 45.0 Mainly Clear sky
17-Jun 30.0 43.0 Partly cloudy sky
18-Jun 30.0 43.0 Partly cloudy sky