आगरालीक्स ….आगरा की बेटी, जिसे उड़नपरी के नाम से भी जानने लगे हैं, वह अब वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी। आगरा की प्रियंका चौधरी का चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है।

आगरा निवासी सेना में सूबेदार नवाब सिंह और इंद्रावती देवी की बेटी प्रियंका चौधरी का अगस्त में कोलंबिया में जोने जा रही अंडर 20 वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप में चयन हुआ है। उनके कोच अल्पेश गुर्जर का दावा है कि प्रियंका चाधरी आगरा की पहले एथलीट हैं जिनका चयन अंडर 20 भारतीय टीम में हुआ है।
नेशनल एथलीट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
प्रियंका चौधरी का चयन उनके द्वारा नेशनल एथलीट में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। गुजरात में दो से चार जून तक नेशनल एथलीट चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें 100 मीटर दौड़ में प्रियंका चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता और 200 मीटर दौड़ में ब्रांज मेडल जीता है। इस आधार पर प्रियंका चौधरी का चयन हुआ है।
उम्मीदों पर खरी उतरुंगी
एथलीट प्रियंका चौधरी का मीडिया से कहना है कि देश की उम्मीदों पर खरी उतरुंगी, हर रोज तीन से चार घंटे प्रैक्टिस कर रही हूं। प्रियंका चौधीर के पिता सूबेदार नवाब सिंह का कहना है कि मैं खुद खिलाड़ी रहा हूं, इसलिए जानता हूं कि एक खिलाड़ी को क्या चाहिए, अपनी बेटी को किसी चीज की कमी नहीं होने दी।