आगरालीक्स…आगरा में विश्व रक्तदाता दिवस पर 25 यूनिट रक्त का किया दान. “प्रारंभ वेलफेयर सोसायटी” द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर…
“विश्व रक्तदाता दिवस” के अवसर पर 14 जून के दिन आगरा की रक्तदान के क्षेत्र में तत्पर रहने वाली संस्था “प्रारंभ वेलफेयर सोसायटी” द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन समर्पण ब्लड बैंक, हरीपर्वत पर किया गया। संस्था की ओर से पूरे साल भर इसी प्रकार समय-2 पर आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहता है। इसके साथ ही विशेष दिनों पर अलग से रक्तदान शिविर आयोजित किये जाते हैं। आगरा में किसी मरीज के लिए यदि बहुत ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर संस्था के सदस्य सदैव ततपर रहते हैं

आज के सफल रक्तदान शिविर में 25 यूनिट तक रक्तदान किया गया। स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले लोगों में गोविंद शाक्य,राघव, राहुल, नितिन अग्रवाल, प्रमोद, सम्भव, ऋषभ, संदीप, शरद, अखिल, अमनदीप, अंकुर, अमित, लोकेश, अभिषेक, शीतल, प्रियंका चड्ढा आदि प्रमुख रहे। इस रक्तदान शिविर में प्रारंभ के सदस्यों में से प्रशांत गोस्वामी, ऋषि पटेल, मोहित जैन, अंकुर शंकर गौतम, मनोज वर्मा व संजय मिश्रा की उपस्थिति रही।