आगरालीक्स…(VIDEO NEWS) आगरा की पॉश कॉलोनी के होटल में छापा. कारोबारी, युवा कमरों में खेलते मिले जुआ. होटल मालिक और मैनेजर भी शामिल..कैश, मोबाइल, लैपटॉप जब्त…
आगरा की पॉश कॉलोनी में चल रहे एक होटल में आज पुलिस ने छापा मारा. होटल के एक कमरे से पुलिस ने 15 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ पकड़ा. होटल मालिक और मैनेजर भी इसमें शामिल हैं. यहां दो हजार रुपये में दो घंटे के हिसाब से कमरा देकर जुआ खिलाया जा रहा था. पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
एसपी सिटी विकास कुमार के अनुसार आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से आगरा के नेहरू नगर में संचालित होटल मोती महल में छापा मारा. पुलिस टीम को होटल के कमरा नंबर 203 में कारोबारी और युवा जुआ खेलते मिले. पुलिस ने यहां से 15 जुआरियों को अरेस्ट किया है. एसपी सिटी ने बताया कि इसमें होटल मालिक और मैनेजर भी शामिल हैं जो कि जुआ कराने के लिए होटल का कमरा दो घंटे के लिए दो हजार रुपये में उपलब्ध कराते थे. पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 1 लैपटॉप, 16 मोबाइल, 1 लाख 49 हजार रुपये कैश बरामद किया है. पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
दो घंटे के लिए दो हजार रुपये में दिया जा रहा था कमरा
आगरा के पॉश कॉलोनी में संचालित इस होटल का कमरा दो हजार रुपये में दो घंटे के लिए जुआ खेलने के लिए दिया जा रहा था. इसमें होटल का मालिक और मैनेजर भी संलिप्त था. पुलिस इस मामले में अभी होटल के मालिक और मैनेजर से पूछताछ कर रही है.
इन्हें पकड़ा
फरुखाबाद निवासी राजू कश्यप, पुष्पकुंज न्यू आगरा निवासी चिराग शर्मा, कमला नगर निवासी मिराज अंसारी, नाला नई बस्ती निवासी जीशान अतीक उददीन, इंदपुरी निवासी प्रदीप गुप्ता, सुल्तानगंज पुलिया निवासी वीर सिंह, अमित शाक्य, तसलीम गोपाल, न्यू लायर्स कालोनी निवासी रामबाबू, पिनाहट निवासी साधू सिंह, विजय नगर कालोनी निवासी आशीष, होटल मालिक कमला नगर निवासी विष्णु और इरादतनगर निवासी मैनेजर योगेंद्र सिंह को पकड़ा है।