आगरालीक्स…सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहन की फोटो भेजने वाले को मिलेगा इनाम. वाहन मालिक पर लगेगा जुर्माना. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का ऐलान…जल्द बनेगा कानून…
गलत वाहन पार्क करने की समस्या पूरे देश में है. लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही पार्क कर देते हैं. कई बार तो वाहन इस तरह से खड़े होते हैं जिसके कारण अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने गलत पार्किंग को लेकर जल्द ही कानून बनाए जाने का ऐलान किया है.
गुरुवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जल्द ही गलत तरीके से पार्क किए गए वाहन की तस्वीर भेजने वाले व्यक्ति को इनाम मिल सकता है. गडकरी ने कहा कि अगर कहीं कोई गलत तरीके से वाहन सड़क पर खड़ा है तो उसकी तस्वीर भेजने पर वाहन मालिक पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा तो वहीं तस्वीर भेजने वाले को 500 रुपये इनाम के रूप में मिल सकते हैं.

उन्होंने कहा कि वह इसको लेकर जल्द ही एक कानून पर विचार कर रहे हैं, जिससे कि सड़कों पर गलत तरीके से पर्का किए गए वाहनों की प्रथा को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि गलत पार्किंग की वजह से अक्सर सड़कों पर जाम लग जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसा कानून लाने वाले हैं जिस पर रोड पर जो गाड़ी खड़ी करेगा, उसका जो व्यक्ति् मोबाइल से फोटो निकाल कर भेजेगा तो उसको एक हजार रुपये की जुर्माना राशि में से 500 रुपये फोटो निकालने वाले को मिलेगा. उन्होंने्र कहा कि लोग अपने वाहनों के लिए पार्किंग की जगह नहीं बनाते हैं, बल्कि उनके वाहन सड़क पर कब्जा कर लेते हैं.