आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुआ श्री श्री सिद्ध गुरु ठाकुर नाथ योगेश्वर जी का 55वां वार्षिक उत्सव. 40 बच्चों का हुआ निशुल्क जनेऊ संस्कार…
श्री श्री सिद्ध गुरु ठाकुर नाथ योगेश्वर जी के 55वें वार्षिक उत्सव का आज से शुभारंभ हो गया. श्री सोमनाथ धाम के मठाधीश शंकर नाथ योगी ने व अन्य अतिथियों ने गुरु ठाकुर नाथ जी के चित्र पर सम्मुख दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया. सभी अतिथियों का स्वागत श्री गुरु ठाकुर नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने किया. सभी मंचासीन ने सिद्ध गुरु ठाकुर नाथ जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उन्हें महान संत बताया. इससे पूर्व आज मंदिर परिसर पर 40 बच्चों का निशुल्क जनेऊ संस्कार(यज्ञोपवीत) हुआ. भजन गीत संगीत के ओतपोत भक्तों ने बहुत आनंद लिया. क्षेत्र को रंग बिरंगी लाइटों से केसरिया ध्वज और द्वारों से सजाया गया.


आज शुभारंभ के अवसर पर योगी जहाज नाथ, योगी रुद्रनाथ, हेमंत भोजवानी, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र अलौकिक उपाध्याय, राधा दीदी(कानपुर), चंद्र सोनी, गिरधारी लाल भक्त्यानी, जयप्रकाश धर्मानी, भरत मंगलानी, घनश्याम, परमानंद प्यासी, परमानंद आत्वानी, भक्ति मुलानी, जेएल पुरसनानी, नरेश लखवानी, सुंदर चेतवानी, टीकम लालवानी, जगदीश तौरानी, पंडित भूपेंद्र शर्मा, लालचंद मोटवानी, वास्देव चंदानी, लक्ष्मण भावनानी, मनोज नोतनानी, विनोद कलवानी, चंद्र प्रकाश धनकानी आदि मौजूद रहे. संयोजक हेमंत भोजवानी ने बताया कि 17 जून को सुबह 8 बजे मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा आरंभ होगी. दोपहर को भंडारा व शाम को सामूहिक विवाह होंगे. रात्रि देवी जागरण व संस्कृति कार्यक्रम होंगे.