आगरालीक्स…आगरा—झांसी ट्रैक तीन घंटे तक रहा बाधित. गतिमान, पंजाब मेल सहित कई ट्रेनें तीन—तीन घंटे तक देरी से पहुंची. स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री हुए परेशान..
झांसी में हुए प्रदर्शन के कारण आगरा—झांसी रेलमार्ग करीब तीन घंटे तक बाधित रहा और इसके कारण कई ट्रेनें लेट हो गईं जिनमें गतिमान एक्स्रपेस और पंजाब मेल जैसी ट्रेन शामिल हैं. ट्रैक जाम होने के कारण लेट हुई गाड़ियों से स्टेशन पर खड़े यात्री काफी परेशान रहे.

ये ट्रेनें इतनी हुई लेट
पंजाब मेल डेढ़ घंटा
ताज एक्सप्रेस एक घंटा
गतिमान एक्सप्रेस एक घंटा
उत्कल एक्सप्रेस पौने दो घंटे
पातालकोट एक्सप्रेस दो घंटे
श्रीधाम एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम—निजामुद्दीन एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस, जबलपुर वीकली एक्सप्रेस सहित 15 से ज्यादा ट्रेनें एक से ढाई घंटे तक देरी से आगरा पहुंची. इस संबंध में पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा—झांसी ट्रैक पर हंगामे के कारा ट्रेनों का परिचालन तीन घंटे तक बाधित रहा.