आगरालीक्स …सतर्क रहें, ….आगरा में तूफानी बारिश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में लगी कैरिज लिफ्ट गिरती दिखाई दे रही है, यह लिफ्ट कारों पर गिरती है, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा में शुक्रवार को तूफानी बारिश हुई, धूल भरी आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। तूफान आने पर होर्डिंग से लेकर पेड़ टूट गए। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडिया में एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में सामान ले जाने के लिए लगी कैरिज लिफ्ट गिरते हुए दिखाई दे रही है। तूफान के कारण लिफ्ट नीचे खड़ी कारों पर गिरती है, तेज आवाज होती है और कार क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। यह वीडियो शमसाबाद रोड की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का बताया जा रहा है।
अनंत अपार्टमेंट की 12 वीं मंजिल से गिरा कैरिज लिफ्ट टावर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनंत अपार्टमेंट, कहरई मोड का बताया जा रहा है। शुक्रवार को आए तूफान में अनंत अपार्टमेंट की 12 वीं मंजिल से कैरिज लिफ्ट टावर नीचे गिर गया, टावर के नीचे गिरते हुए का लोगों ने वीडियो बना लिया। टावर गिरने से कई कार क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

आंधी तूफान में सुरक्षित जगह पर हों खड़े
इस वीडियो के बाद सतर्क रहने की जरूरत है। आंधी तूफान आने पर सुरक्षित जगह पर खड़े हो जाएं, जिससे कोई हादसा न हो। पेड़, होर्डिंग और ऐसी जगह जहां से कुछ गिर सकता है वहां न खड़े हों।
बिजलीघर चौराहे पर जलभराव
बिजली घर चौराहे पर सबसे ज्यादा जलभराव हुआ। यहां रेलवे पुल के नीचे का रास्ता जलमग्न हो गया, लोगों को गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ा, कमर तक पानी पहुंच गया। इसके साथ ही बिजलीघर चौराहे के आस पास लगने वाली दुकानों पर भी जलभराव से दुकानदार परेशान रहे।
राजा की मंडी बाजार में दुकानों में पानी
कुछ ऐसा ही हाल राजा की मंडी बाजार में हुआ। यहां दुकानों में गंदा पानी पहुंचने लगा, दुकानदार बाइपर से दुकान से पानी निकालने में जुटे रहे। दुकान के अंदर पानी जाने से दुकानदारों का नुकसान हुआ है। इसका सही आकलन शनिवार को पानी उतरने के बाद हो सकेगा।