आगरालीक्स ….आगरा में स्कूल खुलने के साथ ही सख्ती, मानकों पर अनफिट स्कूल वाहनों के परमिट निरस्त किए जाएंगे। नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कल्पना ट्रेवल एजेंसी पर कार्रवाई।
आगरा में गर्मियों की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने लगे हैं, ऐसे में परिवहन विभाग भी सख्ती करने जा रहा है। शनिवार को परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने कमिश्नरी में समीक्षा बैठक में कहा कि अनफिट स्कूल वाहनों के परमिट निरस्त किए जाएं। इसके लिए अभियान चलाया जाए। स्कूल वाहन में बच्चों की संख्या अधिक नहीं होनी चाहिए, फिटनेस की जांच कराई जाए। इसके साथ ही नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने के लिए कहा गया है।

कल्पना ट्रेवल एजेंसी पर कार्रवाई
आईएसबीटी के सामने प्राइवेट बसों के लिए संचालित की जा रही कल्पना ट्रेवल एजेंसी को परिवहन विभाग द्वारा नोटिस दिया गया। नोटिस का जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। थाना हरीपर्वत में तहरीर दी गई है।