Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा “Behind the beauty of Taj Mahal is Plastic Pollution”. The tourist who came to see the Taj Mahal showed reality by tweeting
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

“Behind the beauty of Taj Mahal is Plastic Pollution”. The tourist who came to see the Taj Mahal showed reality by tweeting

260

आगरालीक्स…आगरा पहुंची एक पर्यटक ने दिखाया ताज की खूबसूरती के पीछे का दृश्य. सैड इमोजी लगाकर कहा ‘धन्यवाद मनुष्य’….

ताजमहल खूबसूरती का प्रतीक है. विश्व के सात आश्चर्यों में शामिल ताजमहल को देखने के लिए हर रोज हजारों देशी विदेशी पर्यटक आगरा आते हैं. ताजमहल के दीदार करने की बेकरारी उनके हावभाव में दिखाई देती है और जब वह ताजमहल का दीदार करते हैं तो वह इसे ‘वाह ताज’ कहना नहीं भूलते. लेकिन ताजमहल के पीछे बह रही यमुना के किनारे प्रदूषण इतना अधिक है कि अगर कोई पर्यटक इसे देखता है तो वह आगरा की गलत छवि भी अपने साथ लेकर जाता है. ताज के पीछे बह रही यमुना में पानी की कमी है लेकिन इसके किनारे पर कूड़े का इतना ढेर भी लगा है कि जो कि ताजमहल और आगरा की स्मार्ट छवि पर दाग लगा रहा है.

https://twitter.com/LicypriyaK/status/1539096427711778816

सोमवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए Licypriya Kangujam नाम की एक पर्यटक पहुंची. Licypriya Kangujam एक स्वदेशी पर्यावरण एवं जलवायु कार्यकर्ता हैं और इसके साथ ही वह @ChildMovement की संस्थापक भी हैं. Licypriya Kangujam 20 जून यानी सोमवार को आगरा पहुंची. यहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया और लिखा कि मैं पहली बार इसे वास्तविक रूप में देखने के लिए राजसी ताजमहल के पास गई और ये तस्वीरें लीं जीवन का कितना अनमोल क्षण है. यहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया और उसकी प्रशंसा की लेकिन इसके बाद Licypriya Kangujam ताजमहल के पीछे बह रही यमुना के किनारे पहुंची. यहां जब उन्होंने ताजमहल के पीछे और नदी के किनारे प्लास्टिक का ढेर सारा कचरा देखा तो इसको लेकर एक तंज भी कसा..उन्होंने ​अपने ट्वीट में सैड इमोजी लगाकर लिखा ”ताजमहल की खूबसूरती के पीछे! धन्यवाद मनुष्य। ताजमहल देखने के दौरान आपने यह नजारा देखा होगा. आप कह सकते हैं कि यह बहुत प्रदूषित है, लेकिन आपके पॉलीथीन बैग का 1 टुकड़ा, एक साधारण प्लास्टिक की पानी की बोतल ने इस स्थिति का नेतृत्व किया, जब हर साल लाखों लोग आते हैं.”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!