आगरालीक्स...दर्दनाक, सिकंदरा के अरतौनी में मां और उसके दो साल के बेटे की एक्सीडेंट में मौत. करवाचौथ का सामान लेकर आ रही थी महिला, पांच साल की बेटी भी घायल
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के अरतौनी में दर्दनाक हादसा हुआ है. हाइवे पर करवाचौथ का सामान लेकर पति के साथ लौट रहे मां बेटे और बेटी का गुरुवार दोपहर एक्सीडेंट हो गया. मथुरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मां और उसके दोनों बच्चों को रौंद दिया. हादसे मेंं महिला और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई जबकि पांच साल की बेटी घायल है.
घटना गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे की है. अरतौनी में रहने वाली महिला अंजू अपने पत्नी आकाश और दो बच्चों दो साल के अंशु और पांच साल की बेटी आकांक्षा के साथ करवाचौथ का सामान लेने के लिए बाजार गई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अरतौनी पर उतरने के बाद सभी रेलिंग से निकल रहे थे. इसी दौरान मथुरा की ओर से आई एक कार ने अंजू और उसे दोनों बच्चों को टक्कर मार दी. हादसे में अंजू और उसके दो साल के बेटे अंशु की मौत हो गई जबकि पांच साल की बेटी आकांक्षा घायल हो गई. हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. राहगीरों ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है.