आगरालीक्स…आगरा में बादलों का डेरा, मौसम विभाग का तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट. दिल्ली—एनसीआर में हो रही बारिश. जानें आज कितना रहा तापमान
बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात अर्नब के आंध्र व ओडिशा में टकराने के बाद इसका असर यूपी सहित कई राज्यों में देखने को मिल रहा है. यूपी के कई जिलों में आज गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है तो वहीं आगरा में भी सुबह से घने काले बादलों का डेरा लगा हुआ है. दोपहर में मौसम ठंडा बना रहा. शाम को भी बादलों में आसमान छुपा हुआ है. दिल्ली एनसीआर में भी बारिश हो रही है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 29/10/26) 28.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/10/26) 20.3
Departure from Normal(oC) 3.3