आगरालीक्स…कैसे दिखेगा करवाचौथ का चांद. आगरा के आसमान में घने बादलों का डेरा. पूजा का मुहूर्त हो चुका है शुरू. इंतजार में सुहागिनें…चांद न दिखे तो ज्योतिष के अनुसार कुछ उपाय भी जानिए
आज करवाचौथ का पावन पर्व है. सुहागिने पूरे दिन निर्जला व्रत कर चंद्रमा के दर्शन करने और अघ्र्य देने के बाद इस व्रत का पारण करती हैं लेकिन आगरा के आसमान में इस समय बादलों का डेरा लगा हुआ है. सुबह से ही बादलों ने आसमान को ढक रखा है ऐसे में चांद कैसे दिखेगा, इसके लिए हर किसी को चर्चा है. इधर करवाचौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त भी शुरू हो चुका है और सुहागिनों को इंतजार है कि चांद के दर्शन हों और वह इस व्रत का पारण करें.
चांद न दिखने के कारण कई ज्योतिष उपाय भी हैं जिन्हें करके व्रत खोला जा सकता है
पहला उपाय— भगवान शिव के दर्शन करके व्रत खोलें. अगर खराब मौसम के कारण करवाचौथ का चांद न दिखाई दे रहा है तो आप भगवान शिव की तस्वीर के दर्शन करके व्रत खोल सकती हैं. भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान हैं, ऐसे में करवाचौथ पर चांद का दर्शन माना जाएगा और सभी तरह का शुभ फल प्राप्त होगा.
दूसरा उपाय— चावल से बनाएं चांद की आकृति, करवाचौथ पर चांद न दिखाई देने पर पूजा की थाली या फिर लाल कपड़े पर चावल के ढेर पर रोली अक्षत से चांद की आकृति बनाएं और इसे असली चांद समझकर अघ्र्य देकर व्रत पूरा करें
तीसरा उपाय— पंचांग से चंद्रोदय के समय पर देें अघ्र्य, जब आसमान में चांद न दिखाई दे तो शहर के पंचांग के आधार पर चंद्रोदय का समय देखें और उसी समय चांद की दिशा की तरफ मुंह करके पूजा, प्रार्थना और अघ्र्य देकर व्रत का पारण करें.
पंचांग के अनुसार रात्रि 08:10 पर होंगे चन्द्रमा के दर्शन।