Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Two buffaloes stolen to repay loan, four arrested…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Two buffaloes stolen to repay loan, four arrested…#agranews

192

आगरालीक्स…आगरा में दूध विक्रेता लगाता था आईपीएल के मैचों में सट्टा. इस बार हो गया डेढ़ लाख रुपये का कर्जा. कर्जा चुकाने के लिए पांच साथियों की मदद से किया ऐसा काम कि पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस ने भैंस चोरी के आरोप में एक दूध विक्रेता और उसे तीन साथियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दूध विक्रेता ने अपने पांच साथियों की मदद से अपने ही गांव के व्यक्ति की दो भैंसें चुरा लीं, क्योंकि उस पर डेढ़ लाख रुपये का कर्जा हो गया था और वो भी आईपीएल में सट्टे में हारकर. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जिेल भेज दिया है.

ये है मामला
मामला थाना न्यू आगराके आनंदी भैरों, मऊ रोड का है. यहां रहने वाले भोलाराम दूध का काम करते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया​ कि 14 जून को वह यमुना किनारा स्थित अपने खेत पर दो भैसें बांधकर छोड़ी थी और खाना खाने चला गया था. कुछ देर बाद जब लौटकर आया तो भैंसें वहां नहीं मिलीं. पहले समझा कि भैंसे कहीं चली गई होंगी लेकिन काफी तलाशने पर भी वह नहीं मिली. इस पर उन्होंने रास्ते में एक मकान पर लगे कैमरे के फुटेज देखे तो मेटाडोर में भैंसों को ले जाते हुए चोर नजर आए. पुलिस ने 17 जून को मुकदमा दर्ज कर लिया.

ऐसे हुआ खुलासा
घटना के खुलासे में लगे दयालबाग चौकी प्रभारी हरीश कुमार ने सोमवार को चार चारों को पकड लिया. इनके नाम नगला बूढ़ी स्थित नई आबादी निवासी सतवीर, बंटू, दीपक और राहुल हैं. इनके दो साथी कृष्णा और राजपाल भाटिया फरार हो गए. पुलिस ने इनके पास से 50 हजार रुपये व एक तमंचा बरामद किया. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया एक आरोपी राहुल का भी भैंसों का बाड़ाहै. वह भी दूध की बिक्री करता है, लेकिन आईपीएल में सट्टा लगाता था. इस कारण उस पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्जा हो गया था. घर पर लोग रुपये मांगने के लिए आ रहे थे. ऐसे में उसने कर्जा चुकाने के लिए भैंसें चोरी करने की साजिश रची. उसे मालूम था कि भोलाराम भैंसें बांधकर चला जाता है. इस पर उसने अपने साथियों को बुलाया. सतवीर और दीपक मेटाडोर लेकर आए और बाकियों ने भैंस चढ़ा दी. इसके बाद दोनों भैंसों को इटावा की पैंठ में 90 हजार रुपये में बेच दीं. 50 हजार रुपये राहुल ने अपने पास रखे जबकि बाकी के 40 हजार साथियों को दिए. पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए तो मेटोडोर पर नवीन सब्जी मंडी लिखा देखा. पुलिस सिकंदरा सब्जी मंडीपहुंची और मेटाडोर की वहां पर पहचान हो गई जिसके बाद आरोपी पकड़े गए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

error: Content is protected !!