आगरालीक्स…यूपी में का बा….फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर बन गई हैं यूपी की बहू. यूपी के अंबेडकर में रहने वाले हिमांशु सिंह से की शादी. लखनऊ में की शादी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ‘यूपी में का बा…’ गाने के जरिए व्यवस्थाओं पर तंज कसने वाली सिंगर नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गई हैं. बिहार में रहने वाली सिंगर नेहा सिंह राठौर ने यूपी के अंबेडकरनगर में रहने वाले हिमांशु सिंह से शादी की है. उन्होंने 21 जून को लखनऊ के एक थीम पार्क में शादी की. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उनके घर परिवार के लोग ही इस शादी में शामिल हुए थे. लखनऊ में शादी का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ से दूर होना था.

यूपी की व्यवस्थाओं पर उठाए थे सवाल
सिंगर नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर जिले के जलदहां गांव की रहने वाली हैं. पेशे से सिंगर नेहा सिंह राठौर ने बिहार की राजनीति पर भी अपने गाने के जरिए सवाल उठाए थे और यूपी में विधानसभा चुनाव आने से पहले उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसते हुए ‘यूपी में का बा..’ गाना गया था. यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और यूपी के विपक्षी राजनीतिक दलों ने भी इस गाने को अपनी राजनीति का हिस्सा बनाया था. सिंगर नेहा सिंह राठौर ने इस गाने में योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में तीखा हमला किया था. यही नहीं यूपी की कानून व्यवस्था से लेकर यहां की रोजगार व्यवस्थापर भी सवाल उठाया था.