आगरालीक्स….जरूरी खबर…27 जून को हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी. इससे पहले शनिवार और रविवार को भी रहेगा बैंकों में अवकाश…निपटा लें अपने जरूरी काम. जानिए किन मांगों को लेकर है हड़ताल
बैंकें लगातार तीन दिन बंद रहेंगी. निजीकरण, पुरानी पेंशन, सप्ताह में दो दिन की छुट्टी समेत कई मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी 27 जूनको हड़ताल पर रहेंगे. सोमवार को यूनाइटडे फोरम आफ बैंक यूनियंस ने ऐलान किया है कि 27 जून को मांगों को लेकर हड़ताल की जाएगी. इससे पहले 25 जून को आखिरी शनिवार और 26 जून को रविवार का अवकाश होने पर भी बैंकें बंद रहेंगे. ऐसे में लगातार तीन दिन तक बैंकें बंद रहने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

जरूरी यह है कि अभी 23 व 24 जून को बैंकिंग पूर्व समय तक खुलेगी. ऐसे में बैंक उपभोक्ता जरूरत के काम निपटा सकते हैं जिससे कि इसके आने वाले तीन दिन बैंक बंद रहने से उन्हें कोई समस्या न हा. हड़ताल को लेकर पहले से भी बैंक में उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है.