आगरालीक्स…आगरा में महिलाएं भी समाजसेवा में बढ़—चढ़कर योगदान दे रही हैं. रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने मनाया वार्षिक उत्सव, महिलाओं के रोटरी क्लब ने एक वर्ष में जितने काम किए, उतने कई बार सालों में भी नहीं हो पाते
सिर्फ पुरूष ही समाजसेवा में योगदान नहीं दे सकते बल्कि महिलाएं उनसे भी बढ़कर हैं। रोटेरियन महिलाओं ने समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। आगरा में महिलाओं का रोटरी क्लब एक साल पहले बना था। डाॅ. जयदीप मल्होत्रा के नेतृत्व में इसे रोटरी क्लब आगरा ग्रेस नाम दिया गया था। यह उत्तर प्रदेश में रोटरी क्लब का दूसरा महिला क्लब है। क्लब का एक साल पूरा होने पर बुधवार को संजय प्लेस स्थित होटल होली-डे इन में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। उन सभी लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने क्लब द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों में किसी न किसी तरह सहयोग प्रदान किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि रोटरी क्लब 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मुकेश सिंघल ने रोटरी ग्रेस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कहा कि रोटरी क्लब के विभिन्न सहयोगी क्लबों की सहायता से महिलाओं की भागीदारी क्लब के लिए थी, यह सक्रियता और बढाई जाएगी। अब अधिक से अधिक महिलाओं को सीधे रोटरी क्लब से जोड़ा जाएगा।

विशिष्ट अतिथि एवं असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पंकज अग्रवाल ने रोटरी क्लब द्वारा विश्व भर में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। डिस्ट्रिक्ट सैक्रेटरी योगेश गोयल और पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शरत चंद्रा ने रोटरी के विभिन्न क्लबों की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्ष डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि क्लब की प्रत्येक महिला सदस्य की सक्रिय भागीदारी से हम उस लक्ष्य को प्राप्त कर सके, जिसकी हमने शुरूआत में कल्पना की थी। उन्होंने अपने सभी सहयोगी क्लबों और व्यक्तिगत सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।
सचिव अशु मित्तल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कहा कि पथौली गांव को गोद लेना, वहां महिलाओं और बच्चों की सेहत के लिए साल भर काम करना, किशोरियों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर इस लायक बनाना कि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। लाखों पौधे रोपना, सरहद पर खड़े अपने भाईयों को अपने हाथों से रक्षासूत्र बनाकर भेजना, ब्लड डोनेशन कैंप लगाना, डीफ अनेबिल सोसायटी के लिए चैरिटी, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता, कैंसर परीक्षण, सौंदर्यीकरण के लिए पार्कों को गोद लेना इत्यादि कुछ ऐसे काम थे जिन्हें पूरा करना लगभग नामुमकिन था, लेकिन हमने इस लक्ष्य को न सिर्फ तय किया बल्कि हासिल भी किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि रोटरी क्लब ग्रेस ने एक वर्ष में जितने काम किए हैं, उतने काम करने में कई बार सालों लग जाते हैं। इससे पूर्व समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि रोटेरियन मुकेश सिंघल, डाॅ. जयदीप मल्होत्रा, डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा, अशु मित्तल, नीलम मेहरोत्रा, शीनू कोहली, मयूरी मित्तल आदि ने रोटरी इंटरनेशनल के फाउंडर पाॅल पी हैरिस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ की।
इनका हुआ सम्मान
अरविंद स्वरूप दास प्रभु जी, डाॅ. प्रीति गुप्ता, डाॅ. एनपी सिंह, डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा, राजकुमार सुराना, संजय गोयल, संजय बंसल, पूजा शर्मा, यदुवीर सिंह सोलंकी, नरेश कुमार, उषा कुमारी, एम्क्योर, डाॅ. वीनिश जैन, डाॅ. समीर भारद्वाज, डाॅ. अनीता यादव, डाॅ. विशाल गुप्ता, डाॅ. आकंाक्षा अरोड़ा, डाॅ. इंद्रजीत चैहान, कुलदीप सिंह, रवि अग्रवाल।
ये रहे मौजूद
आशु जैन, दीपाली खेत्रपाल, डाॅ. अनुपमा शर्मा, डाॅ. दीपिका गुप्ता, डाॅ. रत्ना शैल, डाॅ. रेनू चावला, डाॅ. सविता त्यागी, डाॅ. सुषमा गुपता, डाॅ. इशिता राका पंडित, मयूरी मित्तल, मीनाक्षी मोहन, मीरा अमिताभ, नीलम मेहरोत्रा, पद्मिनी सुराना, रेनू अग्रवाल, राशि गर्ग, रेनू भगत, रेनू चावला, रेश्मा मगन, सबिता जैन, सीमा सडाना, शिल्पा अग्रवाल, शीनू कोहली, सुमन सुराना, सुषमा गुप्ता, स्वाति अग्रवाल, मनाली गोयल।