नईदिल्लीलीक्स… महाराष्ट्र में सियासी संकट अभी बरकरार। रूस को एक और देश की धमकी। चीन ने नेपाली सीमा लगाई कंटीली बाड़। साथ में प्रमुख खबरें
सैन्य ठिकाने के चारों ओर खींच दिए तार
चीन नेपाल की जमीन पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहा है। चीन ने नेपाल की सीमा पर कंटीले तार लगा दिए हैं। इसकी जानकारी भी नेपाल को नहीं दी है। दो साल पहले चीन ने नेपाली जमीन पर सैन्य ठिकाने बना लिए थे, अब उसी के चारों ओर कंटीले तारों की बाढ़ बना ली है।
नेपाल प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं
नेपाल विदेश मंत्रालय की सहायक प्रवक्ता का कहना है कि सीमा पर भी कोई भी निर्माण कार्य से पहले दोनों देशों की सहमति होना जरूरी है। हालांकि अभी उन्हें इस तरह की जानकारी नहीं है।
रूस को अब छोटे से पड़ी देश ने दी धमकी, रेल से सामान ले जाने पर लगाई रोक
रूस का अपने एक और पड़ोसी देश लिथुआनिया से विवाद हो गया है। लिथुआनिया ने रूस के कैलिनिग्राद तक रेल से जाने वाले सामानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूस ने इसके जवाब में कहा है कि लिथुआनिया को ऐसा जवाब दिया जाएगा कि उसके लोगों को दर्द महसूस होगा।
रूस की चेतावनी पर पड़ोसी ने कहा- हम तैयार
इसके जवाब में 16 हजार सैनिकों की क्षमता वाले लिथुआनिया ने कहा है कि हम इसके लिए तैयार हैं। लिथुआनिया की चेतावनी को गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि अभी रूस का यूक्रेन से युद्ध चल ही रहा है।
शिंदे के खेमें आए कई और विधायक
महाराष्ट्र का सियासी संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। विधायक शिंदे की स्थिति लगातार मजबूत होती है जा रही है। शिंदे से कई विधायकों के मिलने के साथ कई शिवसेना सांसद भी शिंदे के संपर्क में हैं। सीएम उद्धव ठाकरे सीएम आवास छोड़कर अपने घर मातोश्री कल ही आ गए थे लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया।