आगरालीक्स…आगरा में लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल ने कराए 26 मरीजों के निशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन, 950 से अधिक रोगियों का हुआ परीक्षण, विजय क्लब में आयोजित किया गया शिविर का समापन समारोह
लोगों का विश्वास ही लॉयन्स क्लब की सफलता है। पथरी, अपैन्डिक्स के ऑपरेशन, नेत्र रोग शिविर हो या डायबिटीज व हृदय रोग शिविर। सभी के लिए विश्वसनीयता के साथ शहर के जरूरतमंद मरीज लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल के निशुल्क शिविर का इंतजार करते हैं। लॉयन्स क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेन्द्र चौहान ने विजय क्लब में आयोजित नेत्र रोग शिविर के समापन समारोह में यह बात मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही।
दो से 29 मई तक अग्रवाल आई केयर हॉस्पिटल, प्रोफेसर कॉलोनी, आगरा में लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्य डॉ. असीम अग्रवाल द्वारा 950 से अधिक रोगियों की जांच व मोतियाबिंद के 26 रोगियों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। ऑपरेशन आगरा के लायंस क्लब विशाल 321सी2 . द्वारा नि:शुल्क कराये गये। विशिष्ठ अतिथि डॉ. अजय प्रकाश ने शिविर की सफलता के लिए बधाई दी। अध्यक्ष लायन राजेंद्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए डॉ. असीम अग्रवाल के पूरे वर्ष जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन करने के सुझाव को सराहा व इस पर जल्दी अमल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कैम्प चैयरपर्सन राहुल अग्रवाल ने धन्यवाद व संचालन महेन्द्र जैन ने किया।
इस समापन समारोह में अजय बंसल, सुशील अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुशील गुप्ता, राहुल गोयल, अनूप गुप्ता, डॉ. अरविन्द जैन, महेन्द्र जैन, राजीव अग्रवाल, चंद्र माहेश्वरी, संतोष माहेश्वरी, अजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, अश्वनी धवन, संतोष माहेश्वरी, विनय बंसल, जिनेन्द्र गोयल, राकेश अग्रवाल, हरिमोहन गर्ग आदि उपस्थित रहे ।