आगरालीक्स…आगरा में ताज के पीछे प्लास्टिक पॉल्यूशन की फोटो शेयर कर चर्चा में आईं Licypriya Kangujam को विदेशी बताने पर लोग ट्रोल किए जा रहे हैं. लेकिन ये आम नहीं बल्कि बहुत खास भारतीय हैं. जानिए Licypriya Kangujam के बारे में…
21 जून को आगरालीक्स ने एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें 10 साल की एक सामाजिक कार्यकर्ता Licypriya Kangujam ने 21 जून को ही ताजमहल के पीछे यमुना किनारा पर प्लास्टिक पॉल्यूशन का एक फोटो अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने सैड इमोजी लगाकर लिखा ”ताजमहल की खूबसूरती के पीछे! धन्यवाद मनुष्य. ताजमहल देखने के दौरान आपने यह नजारा देखा होगा. आप कह सकते हैं कि यह बहुत प्रदूषित है, लेकिन आपके पॉलीथीन बैग का 1 टुकड़ा, एक साधारण प्लास्टिक की पानी की बोतल ने इस स्थिति का नेतृत्व किया, जब हर साल लाखों लोग आते हैं.”
Licypriya Kangujam की इस फोटो वाली खबर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग इस पर अपने—अपने विचार भी व्यक्त करने लगे. यह खबर अन्य समाचार पत्रों व न्यूज चैनलों पर भी दिखाई गई लेकिन लेकिन कुछ लोगों ने Licypriya Kangujam को विदेशी भी समझा जिसमें समाजवादी पार्टी के मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल भी शामिल रहे. मनीष जगन अग्रवाल द्वारा Licypriya Kangujam को विदेशी कहकर ट्वीट किया गया जिस पर स्वयं Licypriya Kangujam ने अपना रिएक्शन दिया और कहा कि ‘हेलो सर… मैं एक गौरवान्वित भारतीय हूं। मैं विदेशी नहीं हूं’ इस पर मनीष जगन अग्रवाल ने अपनी सफाइ्र देते हुए कमेंट किया कि इस तस्वीर को एक न्यूज चैनल में दिखाया जिसमें भारत की इस बेटी को विदेशी बताया गया. गलत खबर की वजह से समझने में भूल हुई.
जानिए कौन हैं Licypriya Kangujam
Licypriya Kangujam भारत के मणिपुर के गांव Bashikhong की रहने वाली हैं. 2 अक्टूबर 2011 को जन्मी Licypriya Kangujam स्टूडेंट के साथ environmental activist भी हैं. इन्हें जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए उठती आवाज के रूप में जाना जाता है और यह बाल आंदोलन से भी जुड़ी हुई हैं. Licypriya Kangujam के पिता का नाम केके सिंह हैं जबकि माता का नाम विद्यारानी देवी है.
आम नहीं बल्कि बहुत खास हैं Licypriya Kangujam
Licypriya Kangujam एक आम नहीं बल्कि् बहुत खास भारतीय हैं. छोटी सी उम्र में जलवायु परिवर्तन को लेकर आवाज बनीे Licypriya Kangujam को वर्ष 2019 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चिल्ड्रन अवार्ड मिल चुका है. यही नहीं वर्ष 2019 में ही इन्हें World Children’s Peace Prize, Rising Star of Earth Day Network जैसे अवार्ड मिल चुके हैं. अवार्ड का यह सिलसिला वर्ष 2020 में भी जारी रहा और इस साल इन्हें Global Child Prodigy Award, Noble Citizen Award, TN Khoshoo Memorial Award by Ashoka Trust for Research in Ecology and the Environment जैसे अवार्ड से सम्मानित किया गया. वर्ष 2021 में इन्हें National Youth Day (India) Award by Bharat Seva Samvad, CNN News18 Water Heroes, Forbes India 30 Under 30 Special Mentions, International Women’s Day Award by Government of Delhi जैसे अवार्ड मिले हैं.
- 23 June 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News: Licypriya Kangujam is not common but very special Indian
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Know full details about them...#agranews
- Licypriya Kangujam
- Licypriya Kangujam at tajmahal
- Licypriya Kangujam in Agra
- Licypriya Kangujam on tajmahal pollution