आगरालीक्स ….आगरा में बना पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर आरटीआई एक्टिविस्ट का ड्राइविंग लाइसेंस निकला फर्जी, वैधता खत्म होने पर आरटीओ में जांच के लिए भेजा था लाइसेंस।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,गोमती नगर, लखनऊ निवासी पूर्व अपईपीएस अमिताभ ठाकुर की आगरा में तैनाती रही है, उसी दौरान तीन जनवरी 2002 को पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने आरटीओ आगरा में अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया था। लाइसेंस की वैधता 20 साल पूरे होने पर दो जनवरी 2022 को समाप्त हो गई। उन्होंने पिछले दिनों किसी परिचित के माध्यम से आगरा में जारी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रतिलिपि भेजी, जिससे नवीनीकरण कराया जा सके।

ड्राइविंग लाइसेंस निकला फर्जी
आरआई उमेश कटियार ने बताया कि आरटीओ में नंबर 117 एजी 06 से निर्गत लाइसेंस मोटरसाइकिल व लाइट मोटर व्हीकल का है और किसी और के नाम दर्ज है। एआरटीओ प्रशासन एके सिंह का कहना है कि 2000 से 2008 के बीच बड़े स्तर पर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गए थे, आरटीओ कार्यालय के बाहर से लाइसेंस बन जाते थे।
ये है कहना
इस मामले में आरटीओ प्रशासन प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि 2000 से 2008 के बीच में बाहर से लाइसेंस जारी कर दिए जाते हैं, इसलिए कार्यालय में रिकॉर्ड नहीं मिलता है। इस तरह की शिकायतें आ रही हैं।