Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Blogger Girl Ritika Murder: Locked Facebook friend in the bathroom and threw Ritika down from the fourth floor…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Blogger Girl Ritika Murder: Locked Facebook friend in the bathroom and threw Ritika down from the fourth floor…#agranews

222

आगरालीक्स….आगरा के एक अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 404, बाथरूम में बंद फेसबुक फ्रेंड चीखता रहा, लिव इन रिलेशनशिप में रह रही सोशल मीडिया इन्फ्लूएंयर्स को चौथी मंजिल से नीचे फेंका, मौत, कई चौंकाने वाले तथ्य….

आगरा में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात हुई. ताजगंज स्थित एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से महिला ब्लॉगर को चौथी मंजिल से फेंककर उसकी हत्या कर दी गई. महिला को जब चौथी मंजिल से फेंका गया, उससे पहले उसके साथ मारपीट की गई और उसके हाथ बांधकर नीचे फेंका गया. महिला अपार्टमेंट में अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया उस समय फेसबुक फ्रेंड को आरोपियों ने बाथरूम में बंद कर दिया. वह चीखता और चिल्लाता रहा. इधर लोगों ने जब खून से लथपथ महिला को नीचे पड़ा देखा तो इस सनसनीखेज वारदात को देख हर कोई सन्न रह गया. सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला के पति सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है.

लव मैरिज की थी रितिका ने, फेसबुक फ्रेंड के साथ लिवइन में रहने लगी
मृतक रितिका गाजियाबाद की रहने वलाी थी. उसने वर्ष 2014 में फिरोजाबाद के टूंडला स्थित नगला झम्मन में रहने वाले आकाश गौतम के साथ पलव मैरिज की थी. पति के साथ पहले कुछ वर्ष वह फिरोजाबाद में रही और फिर बाद में आगरा आकर रहने लगी. वर्ष 2017 में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती फिरोजाबाद के रहने वाले विपुल अग्रवाल से हुई. इसके बाद रितिका का अपने पति आकाश गौतम के साथ झगड़े होने लगे और वर्ष 2018 में रितिका अपने पति को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड विपुल के साथ लिवइन में रहने लगी.

करीब ढाई महीने पहले ही विपुल ने ताजगंज क्षेत्र के ताजनगरी स्थित ओमश्री अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 404 किराये पर लिया था. इसका किराया 13 हजार रुपये और बिजली का बिल अलग से है. रितिका फूड, ट्रैवल और फैशल पर ब्लॉग बनाती थी. विपुल ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह और रितिका फ्लेट में थे. तभी रितिका का पति आकाश और उसके साथ दो युवक और दो युवतियां फ्लैट में पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने गेट खुलते ही मारपीट करना शुरू कर दिया. सबसे पहले विपुल को मारा पीटा और फिर उसके हा​थ अंगोछे से बांधे और उसे बाथरूम में बंद कर दिया. इसके बाद उन्होंने रितिका को भी बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया और उसके हाथ भी रस्सी से बांध दिए. आरोप है कि इसके बाद उन्होंने रितिका को बालकीन से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

विपुल ने बताया कि कि वह बाथरूम में चीखता चिल्लता रहा. आरोपी उसकी भी हत्या करना चाहते थे लेकिन उसने बाथरूम का शीशा तोड़कर शोर मचा दिया सिजसे कि अपार्टमेंट से लोग उसके फ्लैट में आ गए. इसके बाद आरोपी वहां से भागने लगे. आकाश और उसके साथ आई दो महिलाओं को सोसाइटी वालों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी. बाकी के दो आरोपी मौके से भाग गए. लोग फ्लैट में पहुंचे तो विपुल बंद मिला, उसे खोलकर बाहर निकाला गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया. टीम ने फ्लैट में जांच की जहां सामान बिखरा हुआ था, सेंडल पड़ी हुई थी, बाल का गुच्छा भी था, वहीं गमला पड़ा हुआ था. फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बाल को कब्जे में ले लिया है.

सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि महिला की मौत का मामला है. पुलिस ने महिला के पति, दो महिलाओं सहित फेसबुक फ्रेंड विपुल को भी हिरासत में लिया है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही हे. मायके वालों को सूचना दे दी गई है. उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

error: Content is protected !!