आगरालीक्स…आगरा पहुंची 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले. ग्रांड मास्टर वंतिका अग्रवाल ने थामी मशाल, डीएम और मेयर ने किया स्वागत…
देशमें पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन होने जा रहा है और यह आयोजन तमिलनाडु के महाबलीपुरम में होगा. 28 जुलाईसे 9 अगस्त तक होने वाले इस 44वीं शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले रविवार को आगरा पहुंची. रिले के आगरा पहुंचने पर इसका स्वागत जिलाधिकारी पीएन सिंह और मेयर नवीन जैनने किया. रिले का मेहताब बाग स्थित सेल्फी प्वाइंट पर जोरदार स्वागत किया गया. यह रिले मेरठ से आगरा पहुंची और इसे ग्रांड मास्टर वंतिका अग्रवाल थामे हुए थी. इस दौरान रिले के साथ आल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर भी थे.

शतरंज को अपनाएं
इस मौके पर आल इडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा कि शतरंज की शुरुआत भारत में ही हुई थी लेकिन किन्हीं कारणों से ये बाहर अन्य देशों में चला गया. अब इसकी घर वापसी हुई है. इससे देश में शतरंज खेल के प्रति लोगों में जागरूकता भी आएगी. वहीं इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर वंतिका अग्रवाल ने कहा कि शतरंज हमारे देश का ही खेल है. यह मौका बड़ी मुश्किल से फिर हमें मिला है और हमें इसे हाथ से नहीं जाने देना है. युवाओं और बच्चों के बीच इसे लेकर जाएं ओर इसे खेलने के प्रति जागरूक करें.
कानपुर के लिए हुई रवाना
शतरंज ओलपिंयाड रिले की शुरुआत दिल्ली से हुई थी और इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने की थी. तब से यह पूरे देश में घूमने के लिए निकली है. मेरठ से चलकर ये आगरा पहुंची है और यहां से कानपुर के लिए रवाना हो गई.
- 28 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा शतरंज ओलंपियाड
- तमिलनाडु के महाबलीपुरम में हो रहा इसका आयोजन
- ओलंपियाड में 187 देशों के 2200 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल.
- 26 June 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News: Grand Master Vantika Agarwal reached Agra with torch relay of 44th Chess Olympiad...#agranews
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Chess Master Vantika Agarwal in AGra
- Chess Olympiad in Agra
- Vantika Agarwal Agra