आगरालीक्स…. आगरा में एडीए के उपाध्यक्ष के पद पर आईएएस अजय कुमार द्विवेदी ने ज्वाइन कर लिया, उन्होंने कहा कि आगरा को श्रेष्ठतम नगरीय सुविधाओं से युक्त शहर बनाने में आप सभी का सुझाव-सहयोग अपेक्षित है।
लखनऊ के अनगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया था, एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया के ट्रांसफर के बाद सोमवार को अजय कुमार द्विवेदी ने एडीए उपाध्यक्ष के पद पर ज्वाइन कर लिया। अजय कुमार द्विवेदी 2015 बैच के आईएएस हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र, ग्वालियर के रहने वाले
मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले 2015 बैच के आईएएस अजय कुमार द्विवेदी ने जवाहर नवोदय विद्यालय से पढ़ाई की, इसके बाद आईआईटी दिल्ली से बीटेक की। सिविल सर्विसेज में पहले ही प्रयास में 17 वीं रैंक आई थी।
2017 में भाजपा सांसद से तकरार के बाद चर्चा में आए
आईएएस अजय कुमार द्विवेदी बारांबकी में एसडीएम के पद पर तैनात थे, तालाब से अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत से उनके विवाद का एक वीडियो वायरल हुआ था, इससे वे सुर्खियों में आए।