Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स Roadways bus hijacked in brought daylight at Yamuna Expressway, passenger looted
बिगलीक्स

Roadways bus hijacked in brought daylight at Yamuna Expressway, passenger looted

167

bus 6
आगरालीक्स
 …यमुना एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने रोडवेज बस हाईजैक कर ली, दिनदहाडे दौडती बस में बदमाश लूटपाट करते रहे। यमुना एक्सप्रेस वे पर बीच सडक पर बस को रोकर बदमाश भागने लगे। उनके पीछे ड्राइवर और यात्रियों ने भी दौड लगा दी। स्थानीय लोगों की मदद से चार बदमाशों को पकड लिया। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

इंटरनेट फोटो
यूपी रोडवेज की बस संख्या यूपी 85 क्यूयू 9094 यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा आ रही थी। बुधवार दोपहर 3 .30 बजे राया इंटरचेंज के पास यात्रियों ने हाथ दिया तो रोडवेज बस रुक गई। यहां से बस में दो बदमाश सवार हुए। एक युवक ड्राइवर और दूसरा कंडेक्टर के पास पहुंच गया, तमंचा तानकर रोडवेज बस को खंदौली से पहले यमुना एक्सप्रेस वे रुकवा लिया। वहां उनके चार अन्य साथी बदमाश भी बस में घुस आए और उन्होंने यात्रियों के साथ लूटपाट शुरू कर दी। कुछ ही देर में बदमाशों ने कंडक्टर और यात्रियों से नगदी और ज्वैलरी लूट ली। लूटपाट कर बदमाश यमुना एक्सप्रेस से नीचे उतर आए और खेतों में भागने लगे।

ड्राइवर और यात्रियों ने किया पीछा
बदमाशों के भागने पर बस ड्राइवर भी नीचे उतर आया और बदमाशों को पकडने के लिए शोर मचाते हुए उनके पीछे भागने लगा। इस पर बस के यात्री भी नीचे आ गए और उन्होंने भी बदमाशों के पीछे दौड लगा दी। पकडो पकडे बदमाश का शोर मचाते हुए ड्राइवर और यात्री बदमाशों के पीछे भागते हुए जा रहे थे। इसे देख आस पास के गांव के ग्रामीण भी आ गए।
बदमाशों को दबोचा
ड्राइवर और यात्रियों के शोर मचाने पर हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गांव नानऊ के पास बदमाशों को ड्राइवर ने यात्रियों और स्थानीय लोगों की मदद से घेर लिया। उन्हें दबोचने के बाद जमकर धुनाई की। इसके बाद बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

error: Content is protected !!