आगरालीक्स …आगरा में दो मंजिला कोठी में लगी भीषण आग, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के शास्त्रीपुरम में मंगलवार रात को एक तीन मंजिला कोठी में आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गईं। आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी।
बंद कोठी में लगी आग
शास्त्रीपुरम के ए ब्लॉक में 71 नंबर की कृष्ण कुमार यादव की कोठी है। तीन मंजिला कोठी में एक किराएदार रहता है, वह अपने घर गया था और कोठी बंद थी। कोठी की दूसरी मंजिल पर आग की लपटें उठती दिखाई दी, कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई। स्थानीय लोग बाहर निकल आए। आग की लपटें तेज हो गई हैं।
एक घंटे में आग पर पाया जा सका काबू
आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू हो गई। कोठी बंद थी, इसलिए स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में सफल नहीं हो सके, दमकल कर्मियों के पहुचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका, करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।