
इंटरनेट फोटो
मथुरा की युवतियों का डांस ग्रुप है, वे आॅकेस्ट्रा डांस पार्टी में प्रस्तुति देती हैं। युवतियों का आरोप है कि 24 जून को उन्होंने कुर्रा में डांस पार्टी की थी, वहां उन्हें जीतू नाम के युवक ने 25 जून को कागरौल के गांव बिरजा में डांस पार्टी के लिए बुकिंग कराई। डांस ग्रुप की तीन युवतियां अपने ड्राइवर के साथ 25 जून को गांव में रात आठ बजे पहुंच गई। यहां डांस पार्टी हुई, युवतियों ने रात 12 बजे तक प्रस्तुति दी, इसी बीच पार्टी में आपस में लोग भिड गए, वे युवतियों को दबोचने की कोशिश करने लगे, इस पर युवतियों को उनकी गाडी में बिठाकर बाहर निकालने के लिए जीतू और उसके साथी भी उनके साथ गाडी में बैठ गए।
गाडी को रोकने के बाद किया गैंगरेप
गांव के बाहर आते ही जीतू ने गाडी को रोक दिया, इसी बीच एक और गाडी वहां आ गई, उसमें आठ 10 युवक थे। उन्होंने गाडी से दो युवतियों को बाहर खींच लिया और खेत में ले गए। युवतियों का आरोप है कि उनके साथ खेत में गैंगरेप किया गया। वो चीखती चिल्लाती रहीं, लेकिन युवक उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते रहे। करीब डेढ घंटे बाद युवतियों को छोडा गया और उन्हें धमकी देकर गाडी में बिठाकर भेज दिया गया।
दी जा रही धमकी, दहशत में युवतियां
एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंची युवतियों का कहना है कि जीतू और उसके साथी फोन कर धमकी दे रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है कि मुंह बंद रखें, उन्हें डांस पार्टी के भी पैसे नहीं दिए गए हैं। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment