आगरालीक्स…. आगरा में रात को मानसून की झमाझम बारिश के बाद बादल छा गए हैं, जानें आज संडे को कैसा रहेगा मौसम। क्या है आईएमडी का पूर्वानुमान।
आगरा में शनिवार रात आठ बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक चली, तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी होने लगी। रविवार सुबह से ही बादल छा गए हैं, सुबह सात बजे तक धूप नहीं निकली है। तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज तीन जुलाई को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आएगी।

आठ जुलाई तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आठ जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा, बादल छाने के साथ बारिश होगी। तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे पहुंचेगा।
आईएमडी का अनुमान
03-Jul 28.0 36.0 Partly cloudy sky
04-Jul 28.0 36.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
05-Jul 28.0 37.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
06-Jul 25.0 37.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
07-Jul 26.0 34.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
08-Jul 25.0 34.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm